IPL 2025: Debut हो तो Ashwani Kumar जैसा, जिसकी किसी ने कल्‍पना भी नहीं की, वो कर दिखाया…. पहली गेंद पर रच दिया इतिहास

IPL 2025: Debut हो तो Ashwani Kumar जैसा, जिसकी किसी ने कल्‍पना भी नहीं की, वो कर दिखाया…. पहली गेंद पर रच दिया इतिहास

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई इंडियंस ने युवाओं को मौका देने की अपनी रणनीति को और भी मजबूत कर दिया है। मुंबई के स्काउट्स ने लगातार घरेलू क्रिकेट में छुपे हुए टैलेंट को पहचानने का काम किया है, और यह दिखाता है कि मुंबई इंडियंस अपने भविष्य को लेकर कितनी गंभीर है।

मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स…KKR की धीमी शुरुआत…MI को पहली जीत की तलाश

मुंबई के घरेलू मैदान पर अश्निनी कुमार भी कप्‍तान और टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर खरे उतरे। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी मुंबई की ओर से कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने चौथे ओवर में गेंद अश्विनी कुमार के हाथों में थमा दी। अश्विनी भी कप्‍तान के भरोसे पर खरे उतरे और उन्‍होंने पहली ही गेंद पर कोलकात के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे का विकेट चटकाया। इसके साथ ही वह आईपीएल के डेब्‍यू मैच में पहले गेंद पर विकेट लेने वाले मुंबई इंडियंस के चौथे गेंदबाज बन गए हैं। आईपीएल में अब तक 10 गेंदबाज ऐसे हैं जिन्‍होंने डेब्‍यू मैच की पहली गेंद पर विकेट चटकाया है।

कल से होने जा रहा बैंकिंग सेक्टर में बड़े-बड़े बदलाव…ATM से पैसे निकालने, UPI और FD के नए नियम जान लें…

IPL 2025:MI के लिए IPL डेब्यू पर पहली गेंद पर विकेट

  • अली मुर्तजा बनाम राजस्‍थान, 2010 (नमन ओझा)
  • अल्जारी जोसेफ बनाम हैदराबाद, 2019 (डेविड वार्नर)
  • डेवाल्ड ब्रेविस बनाम आरसीबी, 2022 (विराट कोहली)
  • अश्विनी कुमार बनाम कोलकाता, 2025 (अजिंक्य रहाणे)

IPL 2025:आईपीएल में डेब्‍यू मैच की पहली गेंद पर विकेट

गेंदबाजमैचबल्लेबाजवर्ष
ईशांत शर्माकोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरराहुल द्रविड़2008
विल्किन मोटापंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्ससुरेश रैना2008
शेन हारवुडराजस्थान रॉयल्स बनाम डेक्कन चार्जर्सअजहर बिलाखिया2009
अमित सिंहराजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्ससनी सोहल2009
चार्ल लैंगेवेल्टकोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्सरोब क्विनी2009
अली मुर्तजामुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्सनमन ओझा2010
टीपी सुधींद्राडेक्कन चार्जर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्सफाफ डु प्लेसिस2012
अल्जारी जोसेफमुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबादडेविड वार्नर2019
मथीशा पथिरानाचेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंसशुभमन गिल2022

Related Articles

close