सरकारी नौकरी के लिए हो जाईये तैयार, 25000 से ज्यादा पदों पर पुलिस विभाग में होगी भर्ती, सिपाही, दारोगा सहित इन पदों पर खुलेगा नौकरी का पिटारा
Get ready for a government job, more than 25000 posts will be recruited in the police department, job opportunities will open for these posts including constable, sub-inspector

Police Vacancy : 25000 से ज्यादा पुलिस विभाग में भर्तियां होने वाली है। मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद अब भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गयी है। पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 26,596 पदों पर सीधी भर्ती शुरू करने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश में दरोगा, सिपाही और जेल वार्डर के हजारों पदों पर भर्तियां होगी।
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ये सबसे बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद भर्ती की आधिकारिक विज्ञप्ति अप्रैल के अंत तक जारी की जाएगी और उसी से उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिलेगी।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड को कुल 19,220 पदों का प्रस्ताव भेजा है, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के पद शामिल हैं. इनमें आरक्षी पीएसी के 9,837 पद, आरक्षी विशेष सुरक्षा बल के 1,341 पद, महिला आरक्षी पीएसी के 2,282 पद, आरक्षी नागरिक पुलिस के 3,245 पद, आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस के 2,444 पद और आरक्षी घुड़सवार पुलिस के 71 पद शामिल हैं।
वहीं UPPRPB की ओर से दरोगा (SI) पदों पर कुल 4,543 भर्तियां की जाएंगी, जिनमें उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 4,242 पद, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस महिला (पीएसी वाहिनी) के 106 पद, प्लाटून कमांडर/उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस के 135 पद और प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक (विशेष सुरक्षा बल) के 60 पद शामिल हैं।
इनके अलावा कारागार विभाग में 2,833 पदों पर बंदी रक्षकों की भर्ती भी होगी। कारागार मुख्यालय से प्राप्त अधियाचन के अाधार पर बंदी रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में शुरू होगी। डीजीपी मुख्यालय ने अलग-अलग पदों पर भर्ती का अधियाचन पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड को भेजा है।