Parliament budget session : जयराम रमेश ने Delhi High Court जज के घर से कैश मिलने के मामले में सरकार को घेरा

Parliament budget session :कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने संसद में दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर से कैश मिलने का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने न्यायिक जवाबदेही का सवाल उठाते हुए इस मुद्दे को सदन में सामने रखा। यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है क्योंकि न्यायपालिका की स्वतंत्रता और निष्पक्षता लोकतंत्र के मूल स्तंभ हैं, और किसी भी तरह की अनियमितताएँ जनता के विश्वास को प्रभावित कर सकती हैं।
Parliament budget session :संसद के बजट सत्र में आज केंद्र सरकार वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट को पास करा सकती है. इसको लेकर बीजेपी ने अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है. वहीं, कांग्रेस ने भी लोकसभा में थ्री लाइन व्हिप जारी कर सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें आशंका है कि सरकार बजट पर अब आगे चर्चा न कराकर गिलोटीन के रास्ते इसे पास करा सकती है. कांग्रेस का मानना है कि सरकार चर्चा से भाग रही है. वहीं, बीजेपी ने भी सभी लोकसभा सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है और सभी सांसदों को बजट पारित होने के लिए लोकसभा में उपस्थित रहने के लिए कहा है.
Parliament budget session :दरअसल, गिलोटिन एक संसदीय रणनीति का हिस्सा है. इसका इस्तेमाल किसी विधेयक को बिना किसी चर्चा के पारित करने के लिए किया जाता है. जब सरकार किसी विधेयक को जल्दी से जल्दी पारित करना चाहती है, तब इसका इस्तेमाल करती है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट पेश किया था. बता दें कि सरकार की ओर से पेश किए गए बजट को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर रहा है. सत्र का हर दिन हंगामेदार रहा है. ऐसे में आशंका है कि सरकार गिलोटिन के जरिए बजट को पास कराने की तैयारी में है. वहीं, विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है.120W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ पापा की परियों को मदहोश करने आ रहा 6,900mAh बैटरी वाला Redmi Note 13 Pro Max 5G smartphone









