झारखंड : RTE के तहत रांची के 120 स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश का मौका…जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया
Jharkhand: Opportunity for free admission in 120 schools of Ranchi under RTE... Know the complete process


अगर आपके बच्चे की उम्र 3 साल 6 महीने से 6 साल 6 महीने के बीच है और आपकी वार्षिक आय ₹72,000 से कम है, तो यह आपके लिए शानदार अवसर है। रांची के 120 प्रतिष्ठित स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (RTE) के तहत 25% सीटों पर नि:शुल्क प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) जिनकी वार्षिक आय ₹72,000 से कम हो।
बच्चे की उम्र 3 साल 6 महीने से 6 साल 6 महीने के बीच होनी चाहिए।
आयु की गणना 31 मार्च 2025 के आधार पर की जाएगी।
बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
अभिभावक का आय प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो 31 मार्च 2025 से पहले आवेदन करें और अपने बच्चे को एक अच्छे स्कूल में नि:शुल्क शिक्षा दिलाने का मौका न गंवाएं।







