झारखंड बिग अपडेट: सिर्फ 10 जिलों में मंईया सम्मान योजना की पहुंची राशि, बाकि के 14 जिलों में कब आयेंगे पैसे, जानिये

Jharkhand Big Update: Maiya Samman Yojana amount reached only 10 districts, know when the money will come to the remaining 14 districts

Maiya Samman Yojna: मंईया सम्मान योजना की राशि महिलाओं के खाते में आनी तो शुरू हो गयी है, लेकिन ये राशि सिर्फ 10 जिलों में ही पहुंच रही है। तीन महीने की राशि एक साथ यानि 7500 रुपये महिलाओं के खाते में आये हैं। हजारों लाभार्थी महिलाओं के खातों में जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की राशि ट्रांसफर होनी शुरू हो गई है।

 

हालांकि फिलहाल सिर्फ झारखंड के 10 जिलों की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। बाकी बचे 14 जिलों की महिलाओं को भी सोमवार तक इस योजना की राशि मिल जाएगी। बताया जा रहा है कि पहले चरण में 10 जिलों की महिलाओं को लाभ मिल चुका है, जबकि बाकी जिलों की महिलाओं को जल्द ही इस योजना का लाभ मिलेगा। सरकार का लक्ष्य है कि होली से पहले सभी लाभुक महिलाओं के खातों में यह सहायता राशि पहुंच जाए।

 

इन जिलों की महिलाओं को मिली राशि 

पहले चरण में जिन 10 जिलों की महिलाओं को लाभ मिला है, उसमें बोकारो, चतरा, धनबाद, जमशेदपुर, गढ़वा, गुमला, जामताड़ा, लोहरदगा, पाकुड़ और सिमडेगा जिला शामिल है। इन जिलों की महिलाओं के खातों में तीन महीनों की राशि आ जा चुकी है। अन्य जिलों में आवेदन सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होते ही वहां भी योजना की राशि पहुंचने लगेगी।

 

इस बार लाखों लाभार्थी के नाम कटे 

इस बार से सिर्फ मंईयां सम्मान योजना की राशि 38 लाख महिलाओं को ही मिलेगी। इन महिलाओं के काते में कुल 2,850 करोड़ रुपये की राशि भेजी जाएगी। इससे पहले दिसंबर माह तक की राशि 56 लाख महिला लाभुकों के खातों में ट्रांसफर की गई थी। आधार लिंकिंग की अनिवार्यता के कारण जनवरी से राशि ट्रांसफर में कुछ देरी हुई थी।

 

इस वजह से देरी हुई राशि 

विभाग के मुताबिक कई जिलों में बैंक खाते को आधार से लिंक करने और सही लाभार्थियों के सत्यापन की प्रक्रिया में देरी के कारण जनवरी महीने से राशि स्थानांतरित नहीं हो सकी थी। जांच में पाया गया कि कुछ अयोग्य लाभार्थी, जैसे पारा शिक्षक, महिला रसोइया और सरकारी कर्मचारी भी योजना का लाभ उठा रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close