झारखंड: सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, 3 जवान घायल,  रांची एयरलिफ्ट किया जा रहा

Jharkhand: IED blast during search operation, 3 soldiers injured, being airlifted to Ranchi

Chaibasa IED blast: झारखंड के चाईबासा जिले में एक बार फिर से आईईडी ब्लास्ट हुआ है. जराइकेला थाना क्षेत्र के बलीबा में हुए ब्लास्ट में कुछ जवानों के घायल होने की सूचना है।

झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह ब्लास्ट हुआ है. रांची से घायल जवानों को एयरलिफ्ट करने के लिए हेलीकॉप्टर चाईबासा भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ का 197 बटालियन सर्चिग अभियान चला रही थी। इस दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED में विस्फोट हो गया। इसमें सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट किया जा रहा है। जहां घटना घटी है वह क्षेत्र नक्सल प्रभावित माना जाता है। मौके पर सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।

IED ब्लास्ट की यह घटना झारखंड-ओडिशा बॉर्डर के बालिबा और बाबुडेरा जंगल में हुई है।

खबर लगातार अपडेट हो रही है….

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close