पेपर लीक बड़ी कार्रवाई: 4 DSP, 3 इंस्पेक्टर व 25 पुलिसकर्मी-कर्मचारी सस्पेंड, कईयों पर FIR, विधानसभा में मुद्दा उठने से पहले मुख्यमंत्री की बड़ी कार्रवाई

Paper leak, big action: 4 DSP, 3 inspectors and 25 policemen-employees suspended, FIR against many, big action by the Chief Minister before the issue is raised in the Assembly.

Paper Leak News: बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य सरकार ने इस मामले में चार DSP, तीन इंस्पेक्टर और 25 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल हरियाणा में 12वीं बोर्ड (इंटरमीडिएट) का पेपर लीक हुआ था।

 

 

दरअसल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा का पेपर पलवल जिले में 27 फरवरी को आउट हुआ है। नूंह और पलवल जिलों से एचबीएसई 10वीं के गणित का पेपर भी लीक/आउट हुआ है। अंग्रेजी का पेपर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पलवल-33 में लीक हुआ था और बोर्ड ने अल्फान्यूमेरिकल कोड का उपयोग करके छात्र का पता लगाया।

 

 

पेपर लीक का मामला विधानसभा के बजट सत्र में भी गूंजने वाला था। लेकिन, विपक्ष के हमलों से पहले ही राज्य सरकार ने बोर्ड की परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोपित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है।

 

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नूंह और पलवल जिलों के चार डीएसपी और तीन एचएचओ समेत 25 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।इन पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी का सही ढंग से निर्वाह नहीं किया तथा उनके कार्यक्षेत्र में 12वीं की बोर्ड की परीक्षाओं का पेपर आउट हुआ।

 

 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा का पेपर आउट होने के बाद इस पेपर की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। पेपर की नई तारीख जल्दी घोषित होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुलिस, प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पांच इनविजिलेटर्स के विरुद्ध भी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

 

 

इनमें चार इनविजिलेटर्स सरकारी और एक प्राइवेट है। चारों सरकारी इनविजिलेटर्स गोपाल दत्त, शौकत अली, रफिकुद्दीन और प्रीति रानी को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने दो केंद्र अधीक्षकों संजीव कुमार और सत्यनारायण को भी निलंबित करने के आदेश दिए हैं।

 

 

इनके अलावा चार बाहरी और आठ आंतरिक लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश हुए हैं। नूंह और पलवल में 12वीं की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट के बाद ही पेपर आउट हो गया था।

Related Articles

close