मौसम विभाग : मार्च के पहले हफ्ते में ही 37° C पहुंच जाएगा झारखंड का तापमान

Meteorological Department: Jharkhand's temperature will reach 37° C in the first week of March

झारखंड में गर्मी बढ़ने की संभावना है। आनेवाले सप्ताह के अंत तक राज्य का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है। विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ने के आसार व्यक्त किए हैं। वहीं, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। जबकि रांची समेत शेष झारखंड में आंशिक बादल छाए रहेंगे। पलामू और आसपास को छोड़कर इन इलाकों में गर्मी बढ़ सकती है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 29.4 और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम 13.0 डिग्री रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान सरायकेला का 34.7 डिग्री और सबसे कम अधिकतम चतरा का 28.1 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिन पलामू और आसपास जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद मौसम साफ होने के बाद तापमान में वृद्धि होगी।

Related Articles