झारखंड: वेलेंटाइन डे के दिन एक प्यार को हो गया अंत, बेटी के प्यार का पिता-भाई ही बन गया दुश्मन

Honour Crime : वेलेंटाइन डे के ठीक पहले झारखंड में एक प्यार का अंत हो गया। बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने अपने बेटे और दोस्त के साथ मिलकर आनर किलिंग की वारदात को अंजाम दिया। घटना झारखंड के कोडरमा का है, जहां मरकच्चो स्थित भगवती डीह में पंचखेरो नदी के बालू में दफ्न युवती से खौफनाक राज का खुलासा हुआ है।

पुलिस की जांच में ऑनर किलिंग का खुलासा हुआ है। बताया जाता हैं कि मदन पांडेय ने अपने बेटे नितेश पांडेय और ज्योतिष पांडेय के साथ मिलकर अपनी बेटी निभा पांडेय की जान ले ली। निभा पांडेय का गांव के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग था और इसी बात को लेकर ये पूरी घटना घटी।

जानकारी के अनुसार 2 फरवरी को निभा की जान ली गयी थी और फिर पिता और भाई ने घर के ही टंकी में शव को छुपा दिया था। जब बदबू आने लगी तो तीन दिन बाद बोरे में भरकर साइकिल से पंचखेरे नदी के पास ले जाया गया और बालू में गाड़ दिया गया।

जब जानवरों ने उसे नोंचना शुरू किया तो पुलिस को जानकारी मिली और मामले का खुलासा हो गया। फिलहाल पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और साइकिल को बरामद कर लिया है। घटना को अंजाम देने वाले लड़की के पिता मदन पांडेय और उसके दोनों भाई नीतीश पांडेय और ज्योतिष पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Related Articles

close