Dengue Prevention Tips: मानसून में बढ़ने लगा है डेंगू का प्रकोप, बचाव के लिए बरतें ये सावधानियां

Dengue Prevention Tips: बारिश का मौसम चल रहा है, जगह-जगह मच्छर पनप जाते है और इससे डेंगू की समस्या बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। डेंगू मच्छरों से होने वाला बहुत ही खतरनाक बुखार है। इसका सही समय पर इलाज बेहद जरूरी है। अगर सही से देख रेख ना की जाए तो इससे व्यक्ति की मृत्यु भी हो जाती है। इसलिए इस खतरनाक बुखार से बचे रहने के लिए बहुत जरूरी है मानसून में कुछ सावधानियां बरतना

आज हम आपको बताएंगे कि इस बीमारी के क्या लक्षण होते है और कैसे इसकी रोकथाम की जा सकती है और आपको क्या क्या सावधानियां रखनी चाहिए।

डेंगू के लक्षण

सिर दर्द

उल्टी जैसा महसूस होना

मसल्स और ज्वॉइंट्स में पेन

आंखों में दर्द

चक्कर आना

बुखार

डेंगू से बचने के उपाय

1. घर के अंदर या आसपास कहीं भी पानी को जमा न होने दें। कूलर, गमलों, टायर में कहीं बी पानी भर जाए, तो इसे एकदम खाली कर दें। साफ- सफाई का इन दिनों में खास ख्याल रखें।

2. कूलर में पानी अगर है भी, तो कैरोसिन तेल डालकर जरूर रखें, इससे मच्छर नहीं पनपते हैं।

3. पानी की टंकियों अच्छे से ढ़ककर रखें, पूरी तरह से कवर रखें।

4. इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। बच्चों को मच्छर से बचाने वाली क्रीम लगाकर ही बाहर भेंजें।

5. इसके अलावा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

डेंगू होने पर क्या करें और न करें

सादा और हल्का खाना खाएं।

डेंगू होने पर ज्यादा से ज्यादा पानी और लिक्विड्स लें।

डॉक्टर की सलाह लेकर ही दवाएं खाएं।

नारियल पानी पिएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close