झारखंड : आज दुमका में मनाया जाएगा 46वां झामुमो दिवस…दिशोम गुरु शिबू सोरेन भी होंगे शामिल

झारखंड के दुमका जिले के गांधी मैदान में आज रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 46वां झारखंड दिवस मनाएगा. झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन समेत कई नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे. बड़ी संख्या में समर्थकों का जुटान होगा.

पूरा शहर होर्डिंग, बैनर व फ्लैक्स से पट गया है. गांधी मैदान तक पहुंचने के हर मार्ग को सजाया गया है. एसपी कॉलेज से रैली गांधी मैदान पहुंचेगी. गांधी मैदान में बड़ा-सा मंच बनाया गया है. चार स्थानों पर एलइडी स्क्रीन लगायी गयी है. इसके अलावा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लाइव स्ट्रीमिंग के इंतजाम किये गये हैं.

कल्पना सोरेन ने दी बधाई

इस मौके पर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने ट्वीट कर झामुमो दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने लिखा- झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के 46वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close