बैंकों में कल रहेगी छुट्टी : इस सप्ताह तीन दिन रहेंगे बंद, कामकाज पर पड़ेगा असर, लेकिन मिलती रहेगी ये सुविधा
There will be a holiday in banks tomorrow: They will be closed for three days this week, work will be affected, but this facility will continue to be available.

Bank Holiday: इस सप्ताह तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। कल यानी 23 जनवरी को सभी बैंकों में अवकाश रहेगा, वहीं 25 और 26 जनवरी को भी छुट्टी रहेगी। SBI जैसे सरकारी बैंकों से लेकर HDFC जैसे प्राइवेट बैंक तक कल यानि 23 जनवरी को बंद रहेंगे। हालांकि, ऐसा नहीं है कि पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। गुरुवार को केवल पश्चिम बंगाल, ओडिशा और त्रिपुरा में ही बैंकों की छुट्टी रहेगी।
इसलिए रहेगी कल छुट्टी
इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सामान्य दिनों की तरह चालू रहेगी। कल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती और वीर सुरेंद्र साईं जयंती है, इसके उपलक्ष्य में बैंकों में छुट्टी रहेगी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को हर साल 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना करके आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वीर सुरेंद्र साईं की जयंती भी 23 जनवरी को मनाई जाती है। वीर सुरेंद्र ओडिशा के महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नायक थे।
बैंक 25-26 को भी बंद
बैंक की छुट्टी के दौरान भी ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक के मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट जैसे सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।बैंक 25 और 26 जनवरी को भी बंद रहेंगे। 25 को शनिवार और 26 को रविवार है।
ग्राहकों को मिलेगी ये सुविधा
मौजूदा व्यवस्था के तहत बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। हालांकि, बैंककर्मी लंबे समय से हर शनिवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित करने की मांग कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले माना जा रहा था कि बैंक कर्मियों की यह मांग पूरी हो सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।









