झारखंड: भाजपा नेता को मिली फोन पर धमकी, PLFI के लिए मांगा सहयोग, पुलिस कर रही है जांच

Jharkhand: BJP leader received threat over phone, sought support for PLFI, police is investigating

रांची। झारखंड में नेताओं को धमकी देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। भाजपा नेता सह बिल्डर रमेश सिंह को एक बार फिर धमकी मिली है। इस मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। आरोप है कि अलग-अलग नंबरों से ये धमकी दी गयी है।

 

मामले में भाजपा ने सुखदेव नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। दर्ज शिकायत में कहा गया है कि पिछले दिनों उन्हं तीन अलग-अलग नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें पैसा नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। रमेश सिंह को मिली धमकी में उनसे PLFI के नाम पर सहयोग राशि मांगी गई है।

 

अब मामले को लेकर सुखदेव नगर में दर्ज शिकायत के आधार पर जांच शुरू हो गयी है। आपको बता दें कि इससे पहले PLFI के नाम पर धमकी मिल चुकी है। फिलहाल रांची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शिकायत में कहा गया है कि फोन करने वाला खुद को पीएलएफआई का आदमी बताते हुए संगठन के लिए मदद करने की बात कह रहा है। जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर 2:05 बजे उनके मोबाइल पर 9932665865 से कॉल आया।

 

वहीं फिर 7411196898 नंबर से फोन किया गया। जब दोनों नंबरों पर बात नहीं हुई तो 9511014753 नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को पीएलएफआई का आदमी बताते हुए कहा कि आपको संगठन को मदद करने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि भाजपा नेता को 28 दिसंबर 2024 को भी फोन कर धमकी दिया गया था। रमेश सिंह ने सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई था, लेकिन अबतक आरोपी पकड़ से बाहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close