रांची से गायब हुई सगी बहनों को पुलिस ने कर्नाटक से किया बरामद

राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से गायब हुई दो सगी बहनों का पता चल गया है.दोनों नाबालिग लड़कियों को कर्नाटक से बरामद कर लिया गया है. रांची पुलिस ने इसकी पुष्टी की है. दोनों बहने सुरक्षित है और उन्हें पुलिस की टीम रांची लेकर लौट रही है.

गौरतलब है कि हिंदपीढ़ी की रहने वाली दोनों नाबालिग लड़किया 11 जनवरी की शाम गायब हुई थी. परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी.

अज्ञात ऑटो चालक पर  मामला दर्ज किया गया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए आईडी रांची ने एक स्पेशल टीम का गठन कर दोनों गायब लड़कियों को जल्द से जल्द ढूंढ़ लाने का जिम्मा दिया था.

टेक्निकट सेल की मदद से रांची पुलिस को यह खबर मिली कि दोनों लड़कियां कर्नाटक में है. इसके बाद पुलिस की एक टीम ने कर्नाटक पुलिस की सहायता से दोनों को बरामद कर लिया .

दोनों लड़कियों का अपहरण हुआ था या फिर मामला कुछ और है यह उनके रांची आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा.

Related Articles

close