झारखंड: 1415 करोड़ हेमंत सरकार ने खटाखट डाले खाते में, सबसे ज्यादा 500 करोड़ उत्तरी छोटानागपुर की महिलाओं को मिला..जानिये कहां बंटा कितना पैसा..
Jharkhand: 1415 crores were deposited in the account of Hemant government, the women of North Chhotanagpur got the maximum of 500 crores.. Know where and how much money was distributed..

Hement Soren : हेमंत सोरेन ने झारखंड की मंईया से जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिया। 56 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में खटाखट 2500 रुपये पहुंच गये। रांची में भव्य़ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इस योजना की शुरुआत की। मंईया सम्मान योजना की इस पहली किस्त में राज्य सरकार ने महिलाओं के खाते में 1415.44 करोड़ रुपये वितरित किये गये। झारखंड के लिए ये अपने आप में रिकार्ड है, जब किसी एक योजना के तहत महिलाओं के सखाते में एक साथ इतनी बड़ी राशि एक ही दिन मेंडाली गयी हो।
मुख्यमंत्री ने तय वादों के तहत 18 से 50 साल की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया है। हर साल इस योजना के तहत झारखंड की महिलाओं के खाते में 30 हजार रुपये हेमंत सरकार देगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर बताया है कि सबसे ज्यादा उत्तरी छोटानागपुर की महिलाओं के खाते में 500.81 करोड़ रुपये दिये गये हैं। वहीं संताल परगना में 320.87 करोड़, दक्षिणी छोटानागपुर की महिलाओं को 230.35 करोड़, पलामू को 190.01 करोड़ और कोल्हान को 173.38 करोड़ वितरित किये गये हैं।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि रूपए-पैसे का क्या महत्व होता है एक महिला से अधिक कोई नहीं जानता। आप अपना घर-परिवार चलाती हैं। आप छोटे-छोटे हिसाब रखकर अपने परिवार के सपनों को पूरा करने की कोशिश करती हैं। और अब आप एक ऐसी व्यवस्था का हिस्सा बनने जा रही हैं जिसमें अगर इस व्यवस्था को हमने मिलकर ईमानदारी से चलाने का काम किया तो इस राज्य के माथे पर गरीबी और पिछड़ेपन का जो कालिख लगा हुआ है, उसे मिटने में देर नहीं लगेगी और वह हम सब मिलकर करेंगे। आप सभी का साथ मिलेगा न आपके इस बेटे और भाई को?
झारखण्ड राज्य और देश को विकसित बनाने के लिए आप सभी माताओं-बहनों की बड़ी भूमिका होने जा रही है। आप अपने सपनों को साकार करने के लिए स्वतंत्र रूप से अपने निर्णय के साथ आगे बढ़ेंगी। मंईयां सम्मान के तहत हमने ऐसी व्यवस्था आपको दी है जिसके माध्यम से आप सपना देखेंगी भी और उस सपने को पूरा करने की क्षमता भी आपके हाथ में होगी।