झारखंड: नये साल के पहले दिन झारखंड में दर्दनाक घटना, पति-पत्नी में हुआ विवाद, तो पति ने बाइक सहित कुंआ में लगा दी छलांग, बचाने में 5 लोग…

Jharkhand: A painful incident in Jharkhand on the first day of the new year, there was a dispute between husband and wife, then the husband jumped into the well along with the bike, 5 people were saved...

Jharkhand News: झारखंड में साल के पहले दर्दनाक घटना हुई है। 5 लोगों की कुंआ में डबूने से जान चली गयी। घटना हजारीबाग के चुरचू प्रखंड के ग्राम सरबहा की बतायी जा रही है। घटना की वजह पति पत्नी का विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के पति का अपनी पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद पति बाइक सहित कुएं में छलांग लगा दी। दोस्त उसे बचाने के लिए उतरे, जिसके बाद एक के बाद एक सभी की जान चली गयी।

 

इधर, शव पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। चश्मदीदों के मुताबिक सुंदर करमाली और रूपा करमाली के बीच में विवाद हुआ था। जिसके बाद गुस्से में सुंदर करमाली ने अपनी मोटरसाइकिल के साथ कुएं में छलांग लगा दी।

 

इधर, उसे बचाने के लिए सूरज और राहुल करमाली कुएं में उतर गए। जब इन दोनों को डूबते हुए देखा तो दो सहोदर भाई विनय करमाली और पंकज करमाली कुएं में उतर गए। उन सभी की मौत हुई. सभी की उम्र लगभग 22 से 23 वर्ष बताई जा रही है।

 

इधर सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कुएं से बाहर निकाला। बताया जाता है कि 2 घंटे से अधिक मशक्कत करने के बाद कुंआ से पानी निकालने के बाद ही शव बाहर निकाला जा सका। दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डाक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

Related Articles