जामताड़ा के चावल की बांग्लादेश में स्मगलिंग मामले में FIR दर्ज, इरफान अंसारी ने टेरर फंडिंग से लेकर हर स्तर पर जांच के दिये निर्देश

FIR registered in case of smuggling of Jamtara rice into Bangladesh, Irfan Ansari gave instructions for investigation at every level from terror funding to

Minister Irafan Ansari: झारखंड का चावल बांग्लादेश भेजे पर मंत्री इरफान अंसारी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। उन्होंने आशंका जतायी है कि टेरर फंडिंग से लेकर इंटरनेशनल गैंग तक हर पहलू की जांच की जानी चाहिये। उन्होंने इस मामले में जिला प्रशासन की मंशा पर भी सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के चावल को बांग्लादेश भेजे जाने का जो खुलासा हुआ हो, वो बहुत ही चिंतनीय है। इसकी एक-एक पहलू की जांच होनी चाहिये।

 

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि जो अनाज गरीबों को मिलने वाला था उस अनाज राइस मिल में खपाया जाता था और फिर मिल में चावल की पॉलिश कर तस्करी की जाती थी। उन्होंने कहा कि जामताड़ा में यह गोरखधंधा काफी चौंकाने वाला है। मंत्री ने कहा कि किसी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

 

इधर, जिला प्रशासन ने राइस मिल को सील कर दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। एफसीआई और पीडीएस का चावल मिल में पहुंचने और जामताड़ा का चावल बांग्लादेश भेजे जाने में कई स्तर पर गड़बड़ियों की आशंका है। बिना अधिकारियों की मिलिभगत से ये संभव ही नहीं है। लिहाजा पूरे मामले की जांच जरूरी है। आशंका है मामले में कई विभागीय पदाधिकारी पर भी गाज गिर सकती है।

 

इधर इरफान अंसारी ने कहा है कि किसी भी मामले में दोषी को बख्शा नहीं जायेगा। जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। राइस मिल मालिक का बांग्लादेश कनेक्शन भी तलाशा जा रहा है। हालांकि उन्होंने बताया कि पूर्व में दवा तस्करी में जेल जा चुका है। वो बांग्लादेश में दवा की तस्करी किया करता था।

Related Articles

close