IAS-IPS NEWS: देश में आईएएस-आईपीएस के कितने पद खाली? सरकार ने दी ये जानकारी, 2022 में किस कैटेगरी से…

IAS-IPS NEWS: How many posts of IAS-IPS are vacant in the country? The government gave this information, from which category in 2022...

IAS-IPS Vacancy: भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS में 1316 और भारतीय पुलिस सेवा IPS में 586 पद खाली हैं। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में दी। सदन को दिए लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2024 तक IAS के लिए 6858 पद अप्रूव थे, लेकिन इनमें कार्यरत अधिकारियों की संख्या 5542 थी। IAS के अलावा IPS के स्वीकृत 5055 पदों के मुकाबले 4469 अधिकारी कार्यरत थे।

 

उन्होंने ये भी बताया कि आईएएस के 1,316 रिक्त पदों में से 794 सीधी भर्ती के लिए हैं और 522 पद पदोन्नति से भरे जाने हैं, वहीं आईपीएस के 586 रिक्त पदों में से 209 पर सीधी भर्ती होनी हैं, जबकि 377 पद पदोन्नति से भरे जाने हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय वन सेवा में 3193 पद स्वीकृत हैं, लेकिन यहां कार्यरत अधिकारियों की संख्या 2151 है।उन्होंने बताया कि 1042 पद IFS के खाली हैं, इनमें 503 पदों पर सीधी भर्ती होनी हैं, जबकि 539 पदों को पदोन्नति के जरिए भरा जाएगा।

 

2022 में इस वर्ग से बने अफसर

साल 2022 की सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के दौरान आईएएस में जनरल कैटेगरी से 75, ओबीसी कैटेगरी से 45, अनुसूचित जाति कैटेगरी से 29 और अनुसूचित जनजाति कैटेगरी से 13 नियुक्तियां की गईं। इसी तरह, इसी अवधि के दौरान आईपीएस में 83 जनरल, 53 ओबीसी, 31 एससी और 13 एसटी नियुक्तियां की गईं। मंत्री द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सीएसई 2024 के दौरान आईएफएस में कुल 43 जनरल, 51 ओबीसी, 22 एससी और 11 एसटी नियुक्तियां की गईं।

 

ये होती है आवेदक की उम्र सीमा 

IAS और IPS अधिकारी बनने के लिए सबसे आवश्यक है उम्मीदवार ने किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन यानी कि स्नातक किया हो। जो उम्मीदवार स्नातक के अंतिम वर्ष में होते हैं वे भी इस भर्ती में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी अनिवार्य है। जनरल कैटेगरी के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष, ओबीसी वर्ग के लिए 35 वर्ष एवं एससी/एसटी वर्ग के लिए 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। IAS और IPS के पदों पर नियुक्ति के लिए प्रतिवर्ष संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा के तीन चरण होते हैं।

• पहला चरण: प्रीलिम एग्जाम

• दूसरा चरण: मेंस एग्जाम

• तीसरा चरण इंटरव्यू

 

इन चरणों में पहले दो चरण क्वालिफाइंग प्रकृति के होते हैं। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिमिनरी एग्जाम) का आयोजन किया जाता है, जो उम्मीदवार प्रीलिम एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करते हैं केवल वे ही मेंस एग्जाम (मुख्य परीक्षा) के लिए क्वालीफाई माने जाते हैं। इसके बाद दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा आयोजित की जाती है और इस परीक्षा में तय कटऑफ प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी अंतिम चरण इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होते है। अंत में इंटरव्यू प्रक्रिया का आयोजन किया जाता है। सभी प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों की प्राप्त अंकों के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। मेरिट लिस्ट पदों के अनुसार तैयार की जाती है।

Related Articles