VIDEO- झारखंड में नोट छुपाने का जुगाड़ तो देखिये, कार तो छोड़िये टायरों में भी मिल रहा नोटों का अंबार, भाजपा बोली…
VIDEO- Look at the trick of hiding notes in Jharkhand, leave aside the car, piles of notes are being found even in tyres, BJP said...

Jharkhand Election: 20 नवंबर को झारखंड में दूसरे और आखिरी चरण का मतदान होना है। मतदान के पहले राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। इस दौरान मतदाताओं को दावों और वादों से अलग धनबल से भी प्रलोभन देने में प्रत्याशी जुटे हैं। चुनाव के दौरान चेक पोस्ट में 50 लाख से ज्यादा कैश बरामद हुए हैं। गोड्डा सांसद ने नोट बरामदगी का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। 50 लाख कैश झारखंड के गिरिडीह में बरामद हुआ है।
भ्रष्टाचार और पैसों का अम्बार देखना हो तो झारखंड आइए।आज गिरिडीह में चुनाव को प्रभावित करने के लिए झामुमो के 50 लाख की बरामदगी इनकम टैक्स व @ECISVEEP ने की ।कॉंग्रेस,झामुमो का जुगाड़ देखिए । pic.twitter.com/Gny953gVzl
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) November 14, 2024
कमाल की बात ये है कि नोट को बड़े ही चालाकी के साथ खपाने की तैयारी थी। नोट को टायर के अंदर डालकर ले जाया जा रहा था। लेकिन पुलिस टीम को शक हो गया। जिसके बाद जब स्टेपनी को खोलकर देखा गया, तो टायर के अंदर नोटों के 20 से ज्यादा बंडल रखे हुए थे। टायर को काटकर नोटों को छुपाया गया था। वीडियो में पुलिस के जवान नोटों को टायर से निकालते हुए देखे जा रहे हैं।
इधर निशिकांत दुबे ने वीडियो को सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा है कि भ्रष्टाचार और पैसों का अम्बार देखना हो तो झारखंड आइए। गिरिडीह में चुनाव को प्रभावित करने के लिए झामुमो के 50 लाख की बरामदगी इनकम टैक्स व चुनाव आयोग की टीम ने की। कॉंग्रेस,झामुमो का जुगाड़ देखिए ।
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी हार निश्चित देखकर झामुमो कांग्रेस धन बल के सहारे चुनाव प्रभावित करना चाहती है। हेमंत जी, झारखंड के जागरूक मतदाता पैसों के लालच में नहीं फंसने वाले… आपकी काठ की हांडी बार-बार चढ़ने वाली। इस चुनाव में जनता की जीत होगी, भाजपा की जीत होगी।



















