झारखंड: OPS को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, चुनाव प्रचार के दौरान कर्मचारियों को लेकर पूछा ये सवाल, कहा….

Jharkhand: Chief Minister Hemant Soren's big statement on OPS, asked this question about employees during election campaign, said....

 

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने OPS के मुद्दे पर भाजपा पर करारा वार किया है। निरसा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुरानी पेंशन योजना को लेकर भाजपा का आड़े हाथों लिय़ा। उन्होंने भाजपा ने अपने कर्मचारियों के बुढ़ापे के सहारे को छिन लिया था। आज भाजपा के शासित राज्यों में कर्मचारियों को पुराना पेंशन नहीं मिलता है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखण्ड के लाखों सरकारी कर्मचारियों को OPS का सम्मान देकर हमने उनके बुढ़ापे की लाठी मजबूत की है। भाजपा ने तो कर्मचारियों को असहाय कर उनके हक का पैसा बाजार में लगा रखा था। चंदा चोर भाजपा नए-नए तरीके ढूंढ कर लोगों को लूटने का षड्यंत्र रचती है।

निरसा में भाकपा माले प्रत्याशी अरुप चटर्जी के लिए चुनावी रैली को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा के लोग ऐसे हैं, पूरे देश के कर्मचारियों का बुढ़ापे का लाठी छिन लिया है। किसी भी कर्मचारी को पेंशन नहीं मिलता है।

ये देश का पहला प्रदेश है, जहां हम अपने कर्मचारियों को उनके बुढ़ापे की लाठी, पुराने पेंशन से उन्हें जोड़ा है। आज कोई भी कर्मचारी, बिना पेंशन का नहीं है। पूछो, इनके भारतीय जनता पार्टी में सरकारी कर्मचारियों को पेंशन मिलता है क्या? किसी को नहीं मिलता है।

हेमंत सरकार ने लागू किया था पुरानी पेंशन
हेमंत सरकार ने 2021 में पुरानी पेंशन योजना झारखंड के कर्मचारियों के लिए लागू की थी। बजट में इसके लिए सरकार ने प्रावधान भी किया था। राज्य में करीब 1.95 लाख स्थाई अधिकारी-कर्मी हैं।

इनमें से 1.25 लाख नई पेंशन योजना के दायरे में थे, जो 2004 में अंशदायी पेंशन योजना लागू होने के बाद बहाल हुए, इन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा। बाद में पुरानी पेंशन योजना का दायरा धीरे-धीरे बढ़ाया गया। कर्मचारियों के अलावा अन्य संवर्ग को भी आज राज्य में पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है।

Related Articles