Breaking News: नीतीश कुमार के काफिले पर पटना में पथराव, कई गाड़ियों के शीशे टूटे

बिहार: पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव किया गया है। पथराव में काफिले की कई गाड़ियों का शीशा टूट गया है। हालांकि अच्छी बात यह रही कि गाड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद नहीं थे। घटना पटना के गौरीचक के सोहगी मोड़ के पास की है। रिपोर्ट के मुताबिक इलाके के लोग एक युवक की हत्या से आक्रोशित थे।

जानकारी के अनुसार करीब एक हफ्ते पहले लापता हुए एक युवक का शव बेउर में मिला था। इसे लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगों ने सड़क जाम किया हुआ था और जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला गुजरा तो उनलोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। घटना के बाद आस-पास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को लाठियों की बदौलत तितर-बितर किया।

Related Articles

close