धमाका : भागलपुर में फिर हुआ बम ब्लास्ट, जमीन कब्जे को लेकर जुटे थे बदमाश, अचानक हुआ धमाका,मामले की जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर : अपने आतंक के बलबूते जमीन में वाद विवाद से जुड़े मामले और छोटे बड़े व्यवसाई से रंगदारी मांगने को लेकर जरा पट्टी में अक्सर बदमाशों की आवाजाही होती रहती है। स्थानीय मोहल्ले के लोग कुछ बोलने से डरते हैं। आज दोपहर भी कुछ ऐसा ही घटना घटी। मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के काजीचक जरा पट्टी में सोमवार की सुबह दोपहर अपराधियों के जमावड़े के बीच दो बम धमाके से अफरा तफरी मच गई। धमाका जर्रापट्टी के टिंकू मास्टर की गैराज के पास हुई। धमाके की आवाज सुन मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। धमाके में गैराज के पास जुटे दो बदमाशों के गंभीर रूप से जख्मी होने की बात सामने आ रही है। वहां मौजूद लोगों के अनुसार दोनों घायलों को किसी गुप्त जगह पर उपचार कराया जा रहा है
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एमरोजिया और मुस्तकीमया नमक बदमाश किसी पोखर से जुड़ जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष की तरफ से कुछ अपराधियों को इकट्ठा कर रखे थे। वहां पर बम पिस्तौल से लैस अपराधियों के लिए शराब का भी इंतजाम था। तभी वहां एक के बाद एक दो धमाके हुए। अब धमाका बम बनाते समय हुआ या बम के अचानक गिर जाने से हुआ, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सिटी एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी मुजाहिदपुर पुलिस की मदद धमाके के पीछे का सच जानने के प्रयास कर रही है। घटनास्थल की जांच के लिए विशेष टीम लगाई गई है।









