IAS ट्रांसफर : नितिन मदन कुलकर्णी बने राज्यपाल के प्रधान सचिव… देखिये किन -किन IAS अफसरों को मिली जिम्मेदारी…

रांची: झारखंड में IAS अफसरों के तबादले हुए हैं। डॉ नितिन मदन कुलकर्णी को राज्यपाल का प्रधान सचिव बनाया गया है। इससे पहले उन्हें दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त से राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। साथ ही राज्यपाल के प्रधान सचिव का उन्हें एडिश्नल चार्ज दिया गया था। अब उन्हें राज्यपाल के प्रधान सचिव का फुल प्रूफ चार्ज दिया गया है।

वहीं, ए मुथुकुमार को अगले आदेश तक दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

इधर, के श्रीनिवासन पूर्व की भांति श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। इससे पहले उन्हें दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। लेकिन उस आदेश को निरस्त कर दिया गया है।

Related Articles

close