झारखण्ड: पुरानी पेंशन योजना के 2 वर्ष पूरे होने पर NMOPS/ JHAROTEF राज्यभर में आयोजित करेगा बड़ा आयोजन,संघर्ष को करेंगे याद और हेमंत की देंगे धन्यवाद

Ranchi।झारखंड राज्य में *द्वितीय पेंशन पुनर्स्थापना दिवस* (*#OPS_RestorationDay*) के 1 सितंबर को आयोजन का निर्णय लिया गया है। इस शुभमंगल अवसर पर NMOPS / JHAROTEF ने निर्देश जारी कर कहा की सभी जिला मुख्यालयों में JHAROTEF की जिला कार्यकारिणी के तत्वाधान में निम्नांकित प्रकार से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा तय

कार्यक्रम के आयोजन के लिए विस्तृत रूपरेखा तय की गई है। इसमें कहा गया है की यह आयोजन शहर के किसी *खुले रमणीक स्थान* (पब्लिक प्लेस) जैसे पार्क, river front, झील, मैदान इत्यादि में किया जाएगा। बारिश की संभावना की स्थिति में सुविधानुसार स्थान का चयन कर सकते हैं।

इस आयोजन में *प्रखंड समितियों* तथा *सेवानिवृत्ति के उपरांत OPS का लाभ लेने वाले* कर्मचारियों को भी आमंत्रित किया जाय।

अनिवार्य कार्यक्रम

1. *OPS_RestorationDay* लिखा हुआ केक काटा जाना जिसपर *’2’* लिखा हुआ कैंडल रहेगा।

2. पुरानी पेंशन बहाली के इस आन्दोलन में NMOPS/JHAROTEF के योगदान को याद करने हेतु एक वक्ता द्वारा संबोधन दिया जाएगा।

3. *झारखंड वाली OPS* की तुलना में UPS के प्रावधानों के पेंच से एक आर्थिक मामलों के प्रखर वक्ता द्वारा उपस्थित जनों को आख्यान दिया जाएगा।

4. *’मेरे हक का पैसा लौटाओ’* की तर्ज पर केंद्र सरकार द्वारा NPS की जगह UPS लाने के बाद अब भी कर्मचारियों और राज्य सरकार का CPF का पैसा रखे रहने एवं इसे वापस लाने की युक्तियों पर परिचर्चा की जायेगी जिसके प्रमुख बिंदुओं को संकलित कर राज्य समिति को उपलब्ध कराया जाएगा।

5. वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक *सत्ता पक्ष* के भविष्य में *अक्षुण्णता हेतु* एवं *अन्य परिस्थितियों में* JHAROTEF की भूमिका पर विमर्श।

6. सामर्थयनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

स्वैच्छिक कार्यक्रम

1. *JHAROTEF रक्तमित्र* के तहत जिले में स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर रक्तदान।

2. आगंतुकों को सामर्थयनुसार संख्या में पौधा (Sapling) वितरण।

3. *Payback to the Society* की तर्ज़ पर पास के किसी कॉलोनी/रेलवे स्टेशन के जरूरतमंद लोगों में राशन सामग्री/शिक्षा सामग्री/प्लास्टिक शीट (for the footpath dwellers) वितरण।

Related Articles

close