झारखंड ट्रांसफर: इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों के तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

रांची। मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही तबादलों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पहली लिस्ट खान एवं भतत्व विभाग से आयी है। जहां खान उप निदेशक, खनन पदाधिकारी, सहायक खनन पदाधिकारी, खान निरीक्षक, भूतत्ववेत्ता सहित कई अधिकारियों के तबादले किये गये हैं। इस बाबत खान एवं भू तत्व विभाग के संयुक्त सचिव पंकज चौधरी ने आदेश जारी किये हैं। तबादला आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियों को तबादला स्थल पर तुरंत ज्वाइनिंग का निर्देश दिया गया है।