देवघर : बमबाजी से मचा हड़कंप, एक व्यक्ति को बम से उड़ाया हुई मौत

देवघर: झारखंड के देवघर में बुधवार की सुबह दिल दहला देने वाली वारदात हुई है अपराधियों ने एक शख्स पर बम से हमला किया हमले में व्यक्ति के शरीर के चिथड़े हो गए। घटना सदर थाना क्षेत्र बसमत्ता की है, जहां अपराधियों ने बमबाजी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ पवन कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दिए हैं। मृतक की पहचान लक्ष्मी यादव के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार देवघर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरियासा राज्य कृत मध्य विद्यालय के सामने व्यक्ति की बम मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार तड़के 6 बजे 4 से 6 की संख्या में अपराधियों ने लक्ष्मी यादव नाम के शख्स को निशाना बनाकर बम फेंका। लक्ष्मी यादव सुबह चाय की दुकान पर चाय पीने पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन पर अचानक बम से हमला कर दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई अंबाजी किस घटना से देवघर में फस गई मच गई। मार्केट में दहशत का माहौल है।
सदर एसडीपीओ पवन कुमार मौके पर पहुंचे और शव को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि बम बाजी घटना घटी है जिसमें लक्ष्मी नामक व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।









