झारखंड पुलिस: सिपाही का बेटा शराब तस्करी में गिरफ्तार, भेजा गया जेल, अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप

धनबाद । जिले के गोविंदपुर से झारखंड पुलिस के जवान के पुत्र को अवैध शराब के धंधे में गिरफ्तार करने की सूचना मिल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के पिता उमा शंकर कुछ दिन पूर्व तक झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP) में आरक्षी के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अनमोल है। ये गिरफ्तारी आबकारी विभाग द्वारा की गई है।

क्या है घटना

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार JAP 3 में कार्यरत थे जिन्हें आरक्षी से पदोन्नति मिली है और कुछ दिन पूर्व रेल में कार्यरत थे। जवान के पुत्र JAP 3 रोड में जनरल स्टोर की दुकान चलाता है। दुकान की आड़ में अवैध शराब का धंधा किया करता था। ये अवैध कारोबार काफी दिनों से काफी तेजी से फल फूल रहा था। आरोपी दुकान के पीछे अपने मकान में हीं शराब पिलाने की भी सुविधा उपलब्ध कराता था, जिस कारण दिनभर वहां शराबी का जमघट भी लगा रहता था।

आबकारी विभाग ने की छापेमारी

मंगलवार को आबकारी विभाग ने झारखंड पुलिस में कार्यरत उमाशंकर सिंह के पुत्र अनमोल के घर छापेमारी की। आरोपी का गिरोह काफी सक्रिय था इसलिए आबकारी विभाग ने पूरी तैयारी के साथ घेराबंदी कर अनमोल को अवैध शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ लिया। उनके घर से शराब भी काफी मात्रा में बरामद किया गया। जिसे जब्त कर लिया गया। आबकारी विभाग ने अनमोल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आरोपी के घर के बगल में है सरकारी शराब की दुकान

आरोपी अनमोल के घर के बगल में ही सरकारी शराब की दुकान है। वावजूद इसके सस्ते दर पर शराब देने की बात कह कर अपना अवैध कारोबार कर रहा था। शराब नकली थी या अवैध तरीके से मंगाई गई थी फिलहाल इसकी जांच चल रही है।

Related Articles

close