Republic Day 2023: ऋषभ पंत की जान बचाने वाले ‘देवदूत’ हुए सम्मानित CM ने सौंपा एक-एक लाख का चेक… देखें Video

देहरादून: क्रिकेटर ऋषभ पंत के कुछ दिन पहले सड़क हादसे में घायल होने के बाद उनकी मदद करने वाले हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर सुशील कुमार, कंडक्टर परमजीत और दो अन्य युवकों नीशू और रजत को आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार सम्मानित किया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चालक सुशील कुमार और परिचालक परमजीत को सम्मानित किया। बता दें यह सम्मान सुशील कुमार की पत्नी एवं परमजीत के पिता ने ग्रहण किया।
यहां देखे विडियो…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर दोनों, चालक एवं परिचालक को एक-एक लाख रुपये की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न (ब्रह्म कमल की अनुकृति) प्रदान की गई। क्रिकेटर रिषभ पंत की सड़क हादसे के बाद सहायता करने वाले दो अन्य युवकों नीशू एवं रजत को भी सम्मानित किया गया।
आपको बता दें पंत की जान बचाने में हरियाणा रोडवेज के बस चालक सुशील कुमार और कंडक्टर परमजीत ने अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही रजत कुमार और नीशु कुमार ने पंत का सारा सामान और कैश जलती कार से निकाला था। इन चारों लोगों को उत्तराखंड के सीएम ने सम्मानित किया है।









