प्यार में लड़ना मत : प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने बुलाया, फिर करने लगी झगड़ा, इधर विवाद सुन पहुंचे गांववालों ने दोनों की करवा दी शादी

नवादा। प्रेमी-प्रेमिका आपस में लड़ रहे थे, विवाद सुनकर पहुंचे ग्रामीमों ने दोनों की पकड़कर शादी करा दी। मामला नवादा के नगर थाना क्षेत्र के गोवर्धन मंदिर का बताया जा रहा है। युवक वारसलीगंज क्षेत्र के बहेरा गांव के रहने वाले विदेशी चौधरी का बेटा संजीत कुमार है। वहीं लड़की गौसनगर के रहने वाली उमेश प्रसाद की बेटी सोनी कुमारी है। जानकारी के मुताबिक लड़की ने लड़का को मिलने के लिए मंदिर में बुलाया था। जहां दोनों में विवाद हुआ और फिर गांववालों ने पकड़ककर दोनों की शादी करा दी।

दरअसल दोनों 4 महीने से एक दूसरे को जानते थे। 4 महीने से दोनों के बीच फोन पर बात होती थी। इस बीच दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हो गया। इस बीच लड़की की एक फोटो एडिट करके वायरल कर दिया गया। इसके बाद लड़की ने लड़का को मिलने के लिए मंदिर में बुलाया। दोनों के बीच बैठकर बात हो रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच आपस में बहस शुरू हो गई।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें देख तो दोनों को पकड़ कर गोवर्धन मंदिर ले गए और शादी करवा दी कपल ने कहा कि हम लोग एक साथ रहना चाहते हैं। पुलिस ने भी दोनों को जाने दिया। कि लड़का ने बताया कि मेरी उम्र 24 साल है और लड़की की उम्र 21 साल है। युवक ने कहा कि मैंने कोई सोशल मीडिया पर लड़की की फोटो को वायरल नहीं किया था। किसी दोस्त ने मेरे साथ गद्दारी की है और फोटो वायरल कर दिया था। इसके कारण लड़की काफी गुस्से में थी, लेकिन अब सब कुछ ठीक हो गया है। शादी पर परिवार के लोगों ने भी ऐतराज नहीं किया है।

Related Articles

close