Sahara Refund: 45 दिन के भीतर मिल जायेगा आपका पैसा, इस तरह रिफंड के लिए करें आवेदन, एजेंट की जरूरत नहीं, खुद से कर सकते हैं अप्लाई

रांची। सरकार ने सहारा के निवेशकों के पैसे वापस करने के लिए Sahara Refund Portal लॉन्च कर दिया है। कई लोग इस आनलाइन पोर्टल के जरिये रिफंड के लिए अप्लाई कर रहे हैं। जो प्रोसेस बनाया गया है, उसके मुताबिक 45 दिनों में सहारा में जमा आप अपना पैसा निकाल सकेंगे। इस प्रक्रिया के लिए आपको किसी एजेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि घर बैठ लैपटॉप, कंप्यूटर या फिर मोबाइल फोन से ही आप आसानी से अप्लाई कर सकते हैं।
पहले चरण में उन निवेशकों की जमा राशि वापस लौटाई जाएगी, जिनका इन्वेस्टमेंट 10,000 रुपये है। यही नहीं जिन निवेशकों का बड़ा अमाउंट जमा है, तो उनके कुल इन्वेस्टमेंट में से भी उन्हें 10,000 रुपये तक ही लौटाए जा सकते हैं. इस तरह 5,000 करोड़ रुपये की रकम लौटाने की तैयारी की गई है।
आपको बता दें कि निवेशक खुद से इस पोर्टल पर लॉगिन करके अपना नाम रजिस्टर्ड कर सकते हैं और वेरिफिकेशन के बाद पैसे वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी। पैसों की वापसी का ये पूरा प्रोसेस 45 दिनों में पूरा होगा। दरअसल, अप्लाई किए जाने के बाद इसके बाद सहारा इंडिया निवेशकों के दस्तावेज Sahara Group की समितियों द्वारा 30 दिन में वेरिफाई किए जाएंगे और ऑनलाइन क्लेम दर्ज करने के 15 दिन के भीतर SMS के जरिए उन निवेशकों को सूचित कर दिया जाएगा।
रिफंड पाने केलिए इस तरह करना होगा अप्लाई
• आपको https://mocrefund.crcs.gov.in/ वेबसाइट पर जाना होगा।
• इसके बाद आप 12 डिजिट का मेंबरशीप नंबर, आधार के आखिरी 4 नंबर, होना चाहिए। इसके अलावा आपके पास आधार नेंबर से लिंक मोबाइल नंबर चाहिए होगा जिस पर ओटीपी आ सके।
• फिर आप अपना क्लेम डिटेल्स भर ले जिसके बाद आपका रिफंड फॉर्म तैयार हो जाएगा।
• फिर आप अपनी फोटों लगाएं और क्लेम फॉर्म पर साइन कर दें।
• इसके बाद आपको रिफंड फॉर्म को अपलोड करना होगा।
• अगले स्टेप में पैन कार्ड की फोटो डॉक्यूमेंट के साथ अपलोड करके सबमिट कर दें।
• Login करने के लिए आपको ‘जमाकर्ता लॉगिन’ ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा.
• यहां आपको अपने आधार नंबर के आखिरी के चार अंक डालकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा.
• फिर कैप्चा कोड भरकर ओटीपी प्राप्त करें विकल्प को चुनना होगा, अब मोबाइल पर आए OTP को भरें.
• नया पेज खुलने पर आप यहां दिए गए दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ें और ‘मैं सहमत हूं’ पर क्लिक करें.
• इसके बाद अपने Bank क नाम और जन्मतिथि (DOB) दिखेगी, फिर यहां से डिपॉजिट सर्टिफिकेट फॉर्म पर जाएं.
• अब क्लेम रिक्वेस्ट फॉर्म भरना होगा, जिसमें को-ऑपरेटिव सोसाइटी का नाम, सदस्यता नंबर, जमा राशि दर्ज करें.
• आपके द्वारा दर्ज की गई सारी जानकारियां वेरिफाइड होने के बाद पोर्टल पर क्लेम लेटर डाउनलोड कर लें.
• इस पर अपनी पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और साइन करें, फिर इसे स्कैन करके अपलोड कर दें.
• अपलोड होने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कंफर्मेशन मैसेज प्राप्त हो जाएगा.
• इसके बाद आपका रिफंड 45 दिन के अंदर जमा हो जाएगा।









