World Cup IND-SL: टीम इंडिया ने लंका के खिलाफ लगायी चौके-छक्के की झड़ी, 357 रनों का खड़ा किया पहाड़

मुंबई। टीम इंडिया की धांसू बैटिंग की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ रनों का पहाड़ खड़ा किया है। मुंबई में भारत ने लंका को जीत के लिए 358 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 357 रन बनाये। हालांकि आज भारत की शुरुआत काफी खराब रही। पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा झटका लगा, लेकिन उसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने जो दम दिखाया, उसने हर किसी का दिल जीत लिया। इन फार्म बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2 गेंद पर चार रन बनाये थे।

लेकिन उसके बाद शुभमन गिल ने विराट कोहली के साथ मिलकर जबरदस्त बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया। दोनों दूसरे विकेट के लिए 189 रनों की शानदार साझेदारी की। दोनों ने लंकन गेंदबाजों की मनमाने तरीके से पिटाई की। 92 गेंद पर 92 रन की पारी खेलने वाले गिल ने अपनी पारी में 11 जबरदस्त चौके और 2 छक्के मारे थे। वहीं विराट कोहली ने आज सचिन के शतक के रिकार्ड की बराबरी की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन 88 के स्कोर पर वो भी आउट हो गये। अपनी पारी में विराट ने 11 चौके मारे।

विराट और गिल ने गेंदबाजों की धुनाई का जो सिलसिला शुरू किया, वो अंत तक जारी रहा। श्रेयस अय्यर ने भी विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 56 गेंद पर 6 छक्के और तीन चौके की मदद से शानदार 82 रन बनाये। केएल राहुल अच्छा खेल रहे थे, लेकिन उनकी पारी लंबी नहीं चली। राहुल ने 19 गेंद पर 21 रन बनाये। सूर्यकुमार ने 12 और रविंद्र जडेजा ने 35 रन बनाये।

Related Articles

close