Jharkhand : काटने पर नहीं अब खरीदने पर भी रुलाने लगा प्याज, अचानक बढ़ी कीमतों में क्या और आएगी उछाल ?

रांची : राजधानी में नवरात्र समाप्त होते ही प्याज की कीमत दोगुनी हो गई है। प्याज की कीमत बढ़ने से आ आदमी के रसोई का बजट बिगड़ गया है। वहीं, नवरात्र के समय राजधानी के खुदरा बाजार में प्याज 30 से 35 रुपये किलो बिक रहा था, जबकि अब 60 से 65 रुपये किलो खुदरा बाजार में बिक रहा है।

थोक मंडी में प्याज की कीमत नवरात्र के समय 20 से 25 रुपये किलो थी, जो अब 45 से 50 रुपये किलो हो गई है। अनुमान लगाया जा रहा है प्याज की कीमत नवंबर महीने के अंत तक थोक बाजार में 60-70 रुपये किलो तक जा सकती है। खुदरा बाजार में प्याज 80-90 रुपये किलो तक बिक सकता है। वहीं धनबाद में भी प्याज 60 रुपए किलो बिक रहा है।

पंडरा आलू-प्याज थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि एक माह के बाद बाजार में नई प्याज आते ही कीमत कमी आएगी। नवरात्र समाप्त होते ही मांग बढ़ने से प्याज की कीमत में उछाल आई है।

हालांकि, थोक मंडी में देश की राजधानी दिल्ली और पड़ोसी राज्य पटना से रांची में प्याज की कीमत 5 रुपये कम है। दिल्ली और पटना की थोक मंडी में प्याज लगभग 50-55 रुपये किलो बिक रही है।

Related Articles

close