ASIA CUP: रेप का आरोपी ये स्टार क्रिकेटर भी खेलेगा एशिया कप, महीनों रहा है जेल में बंद, IPL में भी मचा चुका है तहलका

नयी दिल्ली। वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट का रोमांच एशिया कप को लेकर है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने हाल ही में एशिया कप की तारीखों का ऐलान किया है। एशिया कप के लिए अब नेपाल ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने को भी जगह मिली है। इस स्टार खिलाड़ी पर यौन शोषण का आरोप लगा है और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था. मगर अभी संदीप जमानत पर बाहर हैं।

कोर्ट में केस भी चल रहा है। इसी बीच संदीप एशिया कप में भी खेलते नजर आएंगे। दरअसल, 22 साल के अनुभवी स्पिनर संदीप लामिछाने नेपाल के स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं। उन पर 17 साल की लड़की ने काठमांडू के होटल में पिछले साल अगस्त में रेप करने का आरोप लगाया था। इस पर संदीप को गिरफ्तार भी किया गया था. लेकिन उसके बाद संदीप को जमानत पर रिहा कर दिया गया था. तबसे लेकर अभी तक संदीप फिर से नेपाल टीम से खेलते आ रहे हैं. लेकिन इन आरोपों के चलते उनकी कप्तानी चली गई थी।

एशिया कप में फाइनल समेत कुल 13 मैच होंगे. इसके तहत मेजबान पाकिस्तान में सिर्फ 4 मैच होंगे, जबकि फाइनल समेत बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे।एशिया कप का आगाज 30 अगस्त को होगा. पहला मैच ही नेपाल और पाकिस्तान के बीच मुल्तान में खेला जाएगा, जबकि फाइनल 17 सितंबर को होगा। एशिया कप 2023 के लिए नेपाल टीम की कप्तानी रोहित पौडेल को दी गई है. संदीप सिर्फ बतौर गेंदबाज खेलते नजर आएंगे।

17 साल की लड़की से रेप का मामला
संदीप लामिछाने पर 17 साल की एक लड़की को होटल लेकर जाकर उसके साथ रेप करने का आरोप है। पीड़ित लड़की ने गौशाला महानगर के पुलिस सर्कल में एफआईआर दर्ज करवाया था। उसमे आरोप लगाया था कि लामिछाने ने अगस्त महीने में एक होटल में ले जाकर उसके साथ रेप किया है। किशोरी के मुताबिक, लामिछाने ने उसे पहले उसे काठमांडु और भक्तपुर में कई स्थानों पर घुमाया। इसके बाद काठमांडु के एक होटेल के कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की इस शिकायत के बाद लामिछाने को नेपाल क्रिकेट टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था। लड़की के अनुसार, यह घटना 21 अगस्त, 2022 को हुआ था. संदीप लामिछाने इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले नेपाल के पहले खिलाड़ी थे। उन्हें 2018 में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था. उन्होंने आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी थी।

3 महीने तक जल में रहे लामिछाने
न्यायाधीश ध्रुवराज नंदा और रमेश धाकल की संयुक्त पीठ ने पूर्व आईपीएल खिलाड़ी लामिछाने को 20 लाख रुपये की जमानत पर रिहा करते हुए काठमांडू जिला अदालत के आदेश को पलटा. नाबालिग लड़की ने पांच सितंबर के पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि इस क्रिकेट स्टार ने उसका बलात्कार किया. इसके बाद लामिछाने (Sandeep Lamichhane) को जिला अदालत के आदेश पर जांच के लिए हिरासत में भेजा गया था.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम का बने थे हिस्सा
अक्टूबर में लामिछाने (Sandeep Lamichhane) ने फेसबुक पर लिखा था कि वह जांच के प्रत्येक चरण में पूरा सहयोग करेंगे और खुद को दोषमुक्त साबित करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. इस मामले में अदालत ने अंतिम आदेश तक लामिछाने को देश से बाहर जाने के लिए प्रतिबंधित किया गया है. लेग स्पिनर लामिछाने नेपाल के सबसे हाई प्रोफाइल क्रिकेटर हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर थे. उन्होंने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से डेब्यू किया था.

Related Articles

close