Jharkhand News : भाजपा के पूर्व विधायक का निधन,TMH अस्पताल में ली अंतिम सांस

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा ) से भाजपा के पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम का निधन हो गया। पुतकर कुछ दिनों पहले बाथरूम में गिर गये थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आयी थी। गहन इलाज के बाद मंगलवार रात जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में उन्होंने अंतिम सांस ली। आज चाईबासा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हो भाषा के प्रोफेसर रह चुके हैं पुतकर

हेम्ब्रम राजनीति में आने से पहले पुतकर हेम्ब्रम टाटा कॉलेज में हो भाषा के प्रोफेसर रह चुके हैं। इतना ही नहीं वह आकाशवाणी, चाईबासा के प्रारंभिक उद्घोषक भी रह चुके हैं।

Related Articles

close