सरकारी शराब दुकान में मनमाने दर पर बेची जा रही शराब, उपायुक्त के निर्देश पर प्रशासन ने मारा छापा, चार गिरफ्तार

रांची/ गिरीडीह । राज्य भर में सरकारी शराब दुकान के मनमानी की शिकायते हर दिन मिलती रहती है। राज्य भर में शराब दुकान पर भले ही साइन बोर्ड सरकारी शराब दुकान की लगी हो परंतु इन बोर्ड के नीचे मनमाने तरीके से शराब बेची जा रही है। आए दिन शराब पर तय दर से अधिक मूल्य पर शराब बेची जा रही है। शराब दुकान के लिए सरकार ने भले ही नियम कानून बना रखे हों पर उसी नियम की आड़ में सरकार के आदेश की धज्जी उड़ाई जा रही है।
क्या है मामला
ऐसी ही शिकायत गिरीडीह जिले से लगातार मिल रही शिकायत पर डीसी सख्त हुए. गुरुवार की शाम को योजना बनायी गई. एक एक करके कई दुकानों में प्रशासन द्वारा ही ग्राहक भेजा गया. प्रशासन के द्वारा भेजे गए ग्राहकों ने शराब की बोतलें खरीदी. जहां भी अधिक दर लिया गया वहां अधिकारी आ धमके. एसडीएम की अगुवाई में मंगलम मॉल, शाहाबादी मार्केट, बस स्टैंड और पपरवाटांड में छापा मारा गया और यहां से सैल्समैन को गिरफ्तार किया गया.ग्राहकों ने कहा- सर हमेशा लेते हैं ज्यादा पैसाः इस कार्रवाई को लेकर परेशान ग्राहकों ने प्रशासन से शिकायत करते हुए कि इन दुकानों से हमेशा अधिक पैसा लिया जाता है. इस छापेमारी के दौरान मंगलम मॉल, पपरवाटांड में मौजूद ग्राहकों ने कहा कि यहां हमेशा ही अधिक पैसा लिया जाता हैं. विरोध करने पर धमकी दी जाती है.
ऐसी ही शिकायत रांची राजधानी से भी मिल रही है जिसमें दुकानदार और ग्राहक के बीच वार्तालाप का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मजे की बात ये है की शराब दुकानदार बेखौफ होकर जिस तरह से कैमरे के सामने तय दर से अधिक दर पर पैसे वसूलते है उससे साफ जाहिर होता हैं की कहीं न कहीं इन्हें ऊंची दर वसूलने की छूट दे रखी है या फिर उन्हें किन्हीं का शह प्राप्त है
क्या कहते हैं SDM
जिले के शराब दुकान पर हुई कार्रवाई को लेकर एसडीएम ने कहा कि निर्धारित दर से अधिक राशि लेने की शिकायत मिली थी. चार वाइन शॉप में शिकायत सत्य पाया गया. इस मामले के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. ये कार्रवाई सदर अनुमंडल पदाधिकारी विशालदीप खलखो की अगुवाई में हुई. टीम में अंचलाधिकारी रविभूषण, नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी के साथ जिला उत्पाद विभाग के पदाधिकारी शामिल थे। साथ ही उन्होंने कहा की भविष्य में इस तरह की शिकायत पर कारवाई जारी रहेगी।









