झारखंड : 24 DSP बनेंगे IPS, DPC में इन डीएसपी के IPS अवार्ड पर हुई चर्चा, चार DSP हुए दौड़ से बाहर…

दिल्ली। झारखंड पुलिस सेवा के 24 DSP को IPS अवार्ड हो गया। UPSC हेडक्वार्टर में DPC में 24 DSP के प्रमोशन पर मुहर लगी। DPC की मीटिंग में झारखंड सरकार की तरफ से चीफ सिकरेट्री सुखदेव सिंह व कार्मिक सचिव वंदना दादेल मौजूद थीं। हालांकि अलग-अलग वजहों से IPS अवार्ड से चार DSP वंचित रह गये। जल्द ही प्रमोशन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी जायेगी।

2017, 2018, 2019 और 2020 बैच के DSP के IPS अवार्ड को लेकर आज DPC हुई, जिसमें सरोजनी लकड़ा, अमेल्डा एक्का, सादिक अनवर रिजवी, अरविंद कुमार सिंह, विकास कुमार पांडेय, विजय आशीष कुजूर, दीपक कुमार शर्मा, राजकुमार मेहता, शंभू कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, अनुदीप सिंह, पूज्य प्रकाश, दीपक कुमार-1, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह, अजीत कुमार, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार पांडेय, अनिमेश नैथानी, अजय कुमार-1, आरिफ एकराम, विमल कुमार, अविनाश कुमार के नाम पर डीपीसी में चर्चा हुई।

हालांकि राधा प्रेम किशोर, शिवेंद्र और मुकेश महतो CBI जांच के दायरे में होने के कारण IPS अवार्ड से वंचित रहे, वहीं धनबाद में फायरिंग केस में फंसे मजरूल होदा के नाम पर भी विचार नहीं किया गया।

Related Articles

close