मंडप से पहले दूल्हा पहुंचा जेल , बाराती सहित दुल्हन के पिता और पंडित भी गिरफ्तार.. जानें क्या है मामला

कोडरमा : झारखंड के कोडरमा में एक दूल्हा शादी के मंडप से पहले जेल पहुंच गया। बारात में आई महिलाओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दुल्हन के पिता और पंडित जी भी नहीं बचे। सभी जेल की हवा खा रहे हैं। वर-वधू पक्ष से कुल 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें वर पक्ष से 7 और वधू पक्ष के 2 लोग शामिल हैं।

मरकच्चो प्रखंड में जिला प्रशासन की सतर्कता से एक नाबालिग को बालिका वधु बनने से बचा लिया गया. मामला प्रखंड के जामू पंचायत का है. जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय नाबालिग की शादी उसके माता पिता गुरुग्राम, हरियाणा से आये एक 39 वर्षीय युवक राजू यादव के साथ करा रहे थे.

चाइल्ड लाइन को मिली थी जानकारी

नाबालिग की शादी 2 मई को होनी थी, लेकिन इसी बीच किसी ने 1098 पर फोन कर बाल विवाह होने की जानकारी चाइल्ड लाइन को दी. जिसके बाद कोडरमा डीसी और एसडीओ के दिशा निर्देश पर बीडीओ पप्पू रजक ने पूरे मामले के सत्यता की जांच की. सोमवार की सुबह बीडीओ पप्पू रजक के साथ जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी नरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी लव कुमार, चाइल्ड लाइन टीम मेंबर सुनीता देवी पुलिस बल के साथ बाल विवाह को रुकवाने नाबालिग के घर पंहुचे.

बाल व्यापार के उद्देश्य से हो रही थी शादी

पदाधिकारियों के नाबालिग के घर पंहुचने पर पता चला की शादी बाल व्यापार के उद्देश्य से किया जा रहा है. जहां शादी करने आये युवक ने अपनी पहचान छिपाकर राजू यादव की जगह राजू साव बनकर शादी किये जाने की बात सामने रखी थी. वहीं, हरियाणा से युवक के साथ आयी महिलाओं की पहचान और भूमिका भी संदिग्ध दिखी. जिसके बाद पुलिस शादी करने आये युवक और उसके साथ आयी महिलाओं, शादी कराने आये पंडित और नाबालिग व उसके पिता को थाना ले गई. वहीं, नाबालिग को काउंसलिंग के लिए चाइल्ड लाइन सेंटर भेज दिया गया।

Related Articles

close