पुलिस की बड़ी सफलता : PLFI के तीन नक्सली हथियार के साथ गिरफ्तार

गुमला : पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुमला जिला के बिशुनपुर थाना की पुलिस ने पीएलएफआई के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों में लोहरदगा जिले के पेशरार निवासी विवेक उरांव (25 वर्ष), सोमनाथ खेरवार (21 वर्ष) और बिशुनपुर थाना के जमटी गांव निवासी बसंत महली (23 वर्ष) है. तीनों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया. इस बात की जानकारी एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब ने दिया.

देसी कट्टा समेत मोबाइल और बाइक बरामद

एसपी के मुताबिक, गिरफ्तार तीनों नक्सलियों ने कुछ दिन पहले बिशुनपुर थाना के टेमरकरचा में सड़क निर्माण में लगे वाहनों को आग के हवाले किया था. इस मामले में गठित एसआईटी के अनुसंधान में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इनकी निशानदेही में एक लोडेड देसी कट्टा, जिसमें 0.315 की गोली लगी हुई, घटनास्थल से मजदूरों का लूटे गये चार मोबाइल, पीएलएफआई संगठन के दो खाली पर्चे और एक बाइक को बरामद किया है।

Related Articles

close