ताजिकिस्तान में लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.1 रही तीव्रता

ताजिकिस्तान में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि ताजिकिस्तान में आज शाम 4.01 बजे भूकंप के झटके लगे। उन्होंने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। भूकंप से अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

इस भूकंप का केंद्र शिनजियांग-तजाकिस्‍तान बॉर्डर पर था और 80 किलोमीटर के दायरे में इसे महसूस किया गया। फिलहाल इस भूकंप की वजह से जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं हैं। बलूचिस्‍तान के कुछ हिस्‍सों में भी इसे महसूस किया गया है।

Related Articles

close