Breaking- NEET UG 2023 Postponed : कल होने वाली नीट यूजी परीक्षा स्थगित , जारी होगा नया शेड्यूल

मणिपुर : भड़की हिंसा ने अबतक 54 लोगों की जान ले ली है. इधर राज्य में होने वाली NEET (UG)-2023 की परीक्षा भी हिंसा के कारण स्थगित कर दी गयी है. इसके मद्देनजर मणिपुर के शिक्षा मंत्री डॉ राजकुमार रंजन सिंह ने एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) को पत्र लिखकर नयी तारीख की घोषणा करने के लिए कहा है.

NEET (UG)-2023 परीक्षा के लिए जारी होगी नयी तारीख

एनईईटी (यूजी) -2023 परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए स्थगित कर दी गई जिन्हें मणिपुर में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे और उनकी परीक्षा बाद की तारीख में आयोजित की जाएगी. शिक्षा राज्य मंत्री डॉ राजकुमार रंजन सिंह ने एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) को पत्र लिखकर मणिपुर की स्थिति के मद्देनजर परीक्षा को पुनर्निर्धारित करने के लिए कहा है.

मणिपुर में हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इंफाल घाटी में शनिवार को जनजीवन सामान्य नजर आया और ज्यादातर दुकानें तथा बाजार फिर से खुले, सड़कों पर वाहन भी नजर आए. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी प्रमुख क्षेत्रों और सड़कों पर सेना की अतिरिक्त टुकड़ियों, त्वरित कार्य बल (आरएएफ) और केंद्रीय पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है.

Related Articles

close