गजबे हो गया ! नहर में बहा नोटों का बंडल, तो लूटने के लिए कूद पड़े लोग…कोई जाल से तो, कोई चादर-गमझा में लगा नोटों को छानने….

सासाराम। नहर में या तो मछलियां तैरती है या फिर सांप या मगरमच्छ…लेकिन बिहार में तो नहर में नोटो का बंडल तैरने लगा। इधर नहर में नोटों का बंडल बहने की खबर लोगों ने सुनी तो लूटमार मच गयी। दर्जनों लोग नहर में कूद गये और नोटों को छानने लगे। मामला सासाराम के मुरादाबाद नहर का है।



जहां नहर में अचानक लोगों ने नोटों के बंडल को तैरते हुए देखा। यह नोट कहां से आए और किसने फेंके। यह साफ नहीं हो सका है। ये भी स्पष्ट नहीं है कि नोट असली है या नकली। पुलिस किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की है।जिसे जैसा मौका मिला वो नोटों को बटोरने में जुट गया। कोई जाल लेकर पहुंच गया, तो कोई गमछा और चादर.. जिसे कुछ सामान नहीं मिला, तो वो वो हाथ से ही बटोरने में जुट गया।

यहां देखे विडियो….

नोटों को नहर से छानने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक नहर में कपड़े में बंधा नोटों का बंडल तैरते हुए लोगों ने देखा। 10-10 रुपये के नोटों का ये बंडल था। नहर में नहाने के दौरान लोगों ने नोटों का बंडल देखा। नोटों की संख्या देख कुछ लोग आगे बढ़े तो देखा कि कुराइच पुल के नीचे पानी में कई सारे बंडल फेंके हुए थे।

अब ये नोट असली हैं या नकली, लेकिन लोगों का कहना है कि नोट असली है। हालांकि असली नोटों का बंडल वहां लाकर किसने और कयों फैला इसे लेकर तरह तरह की अटकलें लग रही है। वहीं ग्रामीणों ने पूरे मामले में चुप्पी साध ली है।

Related Articles

close