EXIT POLL : कर्नाटक में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी, भाजपा को झटका, तो JDS के पास सत्ता की चाभी, सभी टीवी चैनलों का एग्जिट पोल देखिये एक साथ

नयी दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों के लिए हुआ मतदान बुधवार शाम छह बजे समाप्त हो गया और पांच बजे तक करीब 65.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बुधवार को मतदान के बाद आए ज्यादातर चुनाव बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में कांग्रेस के सबसे बड़े दल के तौर पर उभरने का अनुमान लगाया गया है। HPBL NEWS आपके लिए सभी टीवी चैनल के एग्जिट पोल को एक साथ लाया है, ताकि आपको रिमोट बदल-बदलकर सभी टीवी चैनलों को देखने की जरूरत नहीं। देखिये किन-किन टीवी चैनलों में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

INDIA TV-CNX EXIT POLL
इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। यहां कांग्रेस को 110 से 120 सीटें और भाजपा को 80 से 90 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं जेडीएस को 20 से 24 सीचें और अन्य को 01 से तीन सीटें मिल सकती हैं।

AAJ TAK EXIT POLL
आजतक ने एक्सिस मॉय इंडिया के साथ मिलकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी किए हैं। इन एक्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां की 224 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 122-140 सीटें जा सकती हैं, वहीं, भाजपा को यहां 62 से 80 सीटें मिलने का अनुमान है। बात अगर जेडीएस की करें तो उसे 20 से 25 सीट मिल सकती है। वहीं अन्य की बात करें तो उन्हें यहां तीन सीटें मिलती दिख रही हैं।

ABP NEWS – C VOTER EXIT POLL
‘एबीपी न्यूज’ और ‘सी वोटर’ के एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि कांग्रेस को 100 से 112 सीटें मिल सकती हैं तथा भाजपा को 83 से 95 और जद (एस) को 21 से 29 सीटें हासिल हो सकती हैं.
TIMES NOW ईटीजी का एग्जिट पोल
टाइम्स नाउ ईटीजी ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 78 से 92 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, कांग्रेस को 106 से 120 सीटें मिल सकती हैं। इस एग्जिट पोल में जेडीएस को 20-26 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो से चार सीटें जा सकती हैं।

ZEE NEWS EXIT POLL
ZEE NEWS और MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में कांग्रेस को 103-118 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी को 79-94 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 25-33 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य के खाते में दो से पांच सीटें जा सकती हैं।

NEWS NATION सीजीएस का एग्जिट पोल
न्यूज नेशन और सीजीएस के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में भाजपा को 114 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 86 सीटें मिलने की संभावना है। जेडीएस को 21 सीटें मिलने की संभावना है। साथ ही अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं।

TV9 कन्नड सी-वोटर का एग्जिट पोल
टीवी9 कन्नड सी-वोटर ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 83 से 95 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, कांग्रेस को 100 से 112 सीटें मिल सकती हैं। इस एग्जिट पोल में जेडीएस को 21-29 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो से छह सीटें जा सकती हैं।

TV 9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रैट का एग्जिट पोल
वहीं टीवी9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रैट एग्जिट पोल में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा पिछड़ती दिख रही है। इसमें कांग्रेस को 99 से 109 सीटें, भाजपा को 88से 98 सीटें, जेडीएस को 21-26 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य को 0-चार सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

एशियानेट जन की बात का एग्जिट पोल
वहीं, इन सबसे इतर एशियानेट जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में कर्नाटक में भाजपा को बढ़त हासिल करने की संभावना जताई है। इसने, राज्य में भाजपा को 94 से 117 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 91 से 106 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 14-24 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो सीटें जा सकती हैं।

Related Articles

close