RPF कांस्टेबल की वर्दी में मिली लाश, पिता ने लगाया दामाद पर गंभीर आरोप, झारखंड की नीतू भागलपुर में थी पोस्टेड

भागलपुर। झारखंड के मधुपुर की रहने वाली RPF महिला कांस्टेबल की मौत की जांच शुरू हो गयी है। पुलिस वर्दी में मिली लाश से विभाग में सनसनी है। RPF कांस्टेबल नीतू कुमारी भागलपुर में पोस्टेड थी। रेलवे क्वार्टर में ही नीतू की लाश फंदे पर लटकी मिली थी। इधर नीतू के मायके वाले ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाया है। नीतू के पिता चिंतामणी चौधरी का आरोप है कि दामाद प्रशांत दीप उसे काफी प्रताड़ित करता था। प्रशांत हमेशा पैसों को लेकर उसके साथ मारपीट करता था। वो खुद कुछ नहीं करता है और नीतू की पूरी सैलेरी खुद रखना चाहता था। शादी के बाद उसके ससुराल वाले अक्सर नीतू के साथ मारपीट करते थे।
2 मई 2022 को ही नीतू की शादी जसीडीह निवासी प्रशांत से हुई थी। पहली एनवर्सरी के 11 दिन बाद ही कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना मिलते ही नीतू के माता-पिता मायागंज अस्पताल पहुंचे। अपनी बेटी की लाश को स्टेचर पर लेटा देख बेहोश होने लगे। नीतू के साथ काम करने वाली अन्य महिला कॉन्स्टेबल का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
पति ने ही कांस्टेबल पत्नी की आत्महत्या करने की खबर दी थी
कांस्टेबल के पति ने ही RPF अधिकारियों को फोन कर बताया कि उसकी पत्नी सुसाइड करने जाने की जानकारी दी थी। पति ने अधिकारियों से गुहार लगायी थी, उसे बचा लीजिए, लेकिन जब अधिकारी उसके क्वार्टर पहुंचे, उसकी लाश फंदे से झूलती मिली। वर्दी में ही नीतू कुमारी (27) का शव उसके क्वार्टर के कमरे से मिला है। घटना के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर और उसकी टीम नीतू को मायागंज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।









