VIDEO,शराब पीने वाले की चांदी : आलू से भरा गाड़ी पलटा तो बहने लगा शराब, लूट की ऐसी मची होड़… की कोई पांच, तो कोई दस बोतल लेकर भागे होली मनाने..

गोड्डा । जिले में शराब की लूट का अनोखा नजारा दिखा. यह नजारा गोड्डा के बसंतराय में देखने को मिला. जिसे जितना मिला, पांच, दस बोतल वो दबा के निकल पड़े. पुलिस जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सबकुछ खत्म हो चुका था. लोगों की नजर आलू पर नहीं बल्कि शराब लूटने पर टिकी थी।
गोड्डा जिला के बसंतराय में आलू से लदी मैजिक गाड़ी पलट गई. पलटी गाड़ी के पास जब लोग पहुंचे, तो नजारा देख कर भौचक्के रह गए. दरअसल आलू की बोरियों के बीच सैकड़ों शराब की बोतल थी. फिर क्या था लूट मच गई. जिसे जितना हो सका, वो शराब लूटकर चलते बने. हर किसी के हाथ में कई बोतलें थीं.
गाड़ी पलटने की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक वहां सबकुछ साफ हो चुका था. शराब की बोतलें लुट चुकी थीं. होली के मौके पर शराब पीने वालों की चांदी हो गई. दबी जुबान में ग्रामीण अपनी खुशी का इजहार करते नजर आए









