VIDEO- एक तरफ कफन में लिपटी लाश, दूसरी तरफ दरोगाजी का थाने में डांस…. बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर खोली पुलिसकर्मियों की असंवेदनशीलता की पोल… लिखा.. शर्म भी शरमा जाये

गोड्डा। …एक तरफ कफन में लिपटी लाश पड़ी है और दूसरी तरफ पुलिसकर्मी अय्याशी में मस्त हैं। सोशल मीडिया में पुलिसकर्मियों की शराब, कवाब और डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मामला गोड्डा जिले के महगामा का है। वीडियो में थाने का दारोग़ा और पुलिसकर्मी बैठकर दारू पीते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ तस्वीर में एक शव भी दिखायी दे रहा है। सोशल मीडिया में इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बैक टू बैक तीन ट्वीट किये हैं।

आपको बता दें कि महगामा थाना इलाक़े के ही एक सत्रह वर्षीय नाबालिग बच्ची की हत्या कर लाश फेंक दी गयी थी। जानकारी के मुताबिक लड़की अपने दोस्तों के साथ होली खेलने निकली थी। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गये। परिजनों ने खोजबीन के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। सुबह उसका शव बरामद किया गया है। सूचना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

पुलिसकर्मियों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल

इधर सोशल मीडिया पर महगामा थाने की पुलिस शराब पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिसकर्मी थाने में ही होली के गीत पर जाम छलका रहे थे। थाने में चल रही इस शराब पार्टी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सत्येंद्र नारायण सिंह पुलिसकर्मी के माथे पर ग्लास में शराब लेकर नाच रहे थे। मामले को लेकर गोड्डा एसपी नाथू सिंह मीणा ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। जांच के आदेश दिए गए हैं। खबर है कि इस मामले में एसपी में दो SI व 3 सिपाही समेत 5 को सस्पेंड किया है।

बाबूलाल मरांडी ने किया 3 ट्वीट

इधर पूर्व मुख्यमंत्री ने इस मामले में 3 ट्वीट किये हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो और दूसरी तस्वीर में पड़ी ये लाश गोडडा जिले के महगामा थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। वीडियो में थाने का दारोग़ा और पुलिसकर्मी थाने में बैठकर दारू पी रहा है , मस्ती कर रहा है। दूसरी तस्वीर महगामा थाना इलाक़े के ही एक सत्रह वर्षीय नाबालिग बच्ची की है जिसकी कल ही हत्या कर लाश फेंक दी गई है। ये दोनों तस्वीरें देखकर शर्म भी शरमा जायेगा। वैसे भी आदिवासी मुख्यमंत्री जो गृह-पुलिस विभाग के भी मंत्री हैं, उनके आदिवासी प्रिंसिपल सेक्रेटरी सह होम सेक्रेटरी “2020 खतियानधारी” विशाल चौधरी जैसे दलाल-बिचौलिया के घर/दफ़्तर में होम डिपार्टमेंट की महत्वपूर्ण गोपनीय फ़ाइलें ले जाकर साईन करता हो, उस राज्य के थानेवाले थाने में दारू पीकर उत्पात नहीं तो और क्या करेंगे? ऐसे झारखंड में मासूम महिलाओं, बच्चे-बच्चियों, आमलोगों की जघन्य हत्या के अंतहीन सिलसिला को कौन रोकेगा।

Related Articles

close