विधानसभा आज: नियोजन नीति को लेकर हंगामा, सदन में विपक्ष के विरोध पर गरम हुए विधानसभा अध्यक्ष,कहा- सदन की मर्यादा बनाए रखें

रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र प्रश्न काल में भी स्थगित कर दिया गया। सदन 12.30 बजे तक के लिए स्थगित किया गया है। सदन शुरू होते ही विपक्ष नियोजन नीति के विरोध में लिखा हुआ टी-शर्ट पहने नियोजन नीति को लेकर हंगामा कर रहे थे। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष से कहा कि दिन भर टी-शर्ट पहनना सही नहीं । विरोध प्रदर्शन कर दिए, अब खोल दीजिए। इस पर विधायक भानू प्रताप शाही ने कहा कि चार दिनों से नियोजन नीति का हम विरोध कर रहे हैं। मुख्यमंत्री इसका जवाब दें, इसकी मांग हम कर रहे हैं।

Related Articles

close