जसीडीह स्टेशन से होकर चलने वाली 5 ट्रेनों को किया गया रीशेड्यूल, जाने डिटेल

झारखण्ड। जसीडीह से होकर चलने वाली बलिया-सियालदाह एक्सप्रेस व हटिया-गौरखपुर मौर्य एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेन का टाइम बदल दिया गया है. दरअसल गौरखपुर केंट-छपरा ग्रामीण सेक्शन के छपरा-गोल्डनगंज स्टेशन के बीच एक अप्रैल को सबवे का कार्य किया जाएगा. जिसके चलते जसीडीह स्टेशन की ओर आने वाली पांच ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है.

गाड़ी संख्या 13106 बलिया-सियालदाह एक्सप्रेस एक अप्रैल को बलिया से 4 घंटा 10 मिनट के लिए रीशेड्यूल किया गया है. वहीं गाड़ी संख्या 15027 हटिया-गौरखपुर एक्सप्रेस 3 घंटे, गाड़ी संख्या 15028 गौरखपुर-हटिया एक्सप्रेस को 6 घंटा 1 मिनट, गाड़ी संख्या 18182 थावे-टाटा नगर एक्सप्रेस को 2 घंटा 30 मिनट, गाड़ी संख्या13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट और गाड़ी संख्या 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस को 1 घंटा 30 मिनट रीशेड्यूल किया गया.

Related Articles

close