CRPF जवान ने खुद को मारी गोली : एक दिन पहले ही छुट्टी बिताकर लौटा था ड्यूटी पर

दंतेवाड़ा । में सीआरपीएफ जवान ने खुद को सर्विस राइफल से गोली मार ली। अस्पताल ले जाने से पहले ही जवान की मौत हो गई। जवान असम का रहने वाला है। सीआरपीएफ अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

असम का रहने वाला गुमिन दास सीआरपीएफ 195 बटालियन में बारसूर में पदस्थ था. एक दिन पहले छुट्टियां बिता कर वापस ड्यूटी पर लौटा था। लेकिन शनिवार महाशिवरात्रि के दिन शनिवार रात को वह मोर्चा ड्यूटी पर तैनात था। उसके साथी भी ड्यूटी में तैनात थे। इसी दौरान उसने अपनी खुद की सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। शनिवार शाम 5 से 6 बजे के बीच जवान ने खुद को गले में गोली मार ली। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए। इस घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया।

आनन फानन में जवान को जिला अस्पताल ले जाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया। गंभीर हालत में जवान को रायपुर ले जाया जा रहा था। लेकिन उससे पहले रास्ते में ही जवान ने दम तोड़ दिया। जवान के खुद को गोली मारने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सीआरपीएफ अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

close