ब्रेकिंग : हाथियों ने अलग अलग घटनाओं में पटक कर ली 6 की जान, वन विभाग की टीम नदारद, घर छोड़ भागे ग्रामीण

लोहरदग्गा । रविवार और सोमवार सुबह जिला में जंगली हाथी का उत्पात देखने को मिला. अलग अलग घटनाओं में हाथी ने गांव में घुसकर दो महिला सहित 3 को पटक कर मार डाला. ये घटना लोहरदगा के सुदूरवर्ती कुडू थाना क्षेत्र के मसियातु गांव और भंडरा की है. अन्य घटना जामताड़ा,लातेहार की है।मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग सक्रिय हो गई. गांव में हाथी के भ्रमणशील होने से ग्रामीण दहशत में नजर आ रहे हैं. हालांकि हाथी को भगाने को लेकर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है. जिसे लेकर ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ जबर्दस्त गुस्सा है और ग्रीन डरे सहमे हैं।
लोहरदगा में कैसे हुई घटना
अब भी हाथियों का झुंड मौजूद
लोहरदगा में जंगली हाथी को लेकर कहा जा रहा है कि आधा दर्जन की संख्या में हाथियों का झुंड गांव में पहुंच गया है. ग्रामीण अपने अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर जमा होकर हाथी के जाने का इंतजार कर रहे हैं. हाथी के डर से ग्रामीण अपने घरों के पास भी नहीं जा पा रहे हैं. सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से वन विभाग द्वारा भी अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. फिलहाल ग्रामीण अपनी ओर से हाथी को भगाने की कोशिश कर रहे हैं.









