विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत: आयरलैंड को दी मात, स्मृति मंधाना की रिकॉर्डतोड़ पारी

केबेरा: टीम इंडिया ने वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क में सोमवार (20 फरवरी) को हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने आयरलैंड को डकवर्थ एंड लुईस नियम के तहत पांच रनों से पराजित किया. भारतीय टीम ने आयरलैंड को जीत के लिए 156 रनों का टारगेट दिया था. लेकिन 8.2 के खेल के बाद ही बारिश आ गई. उस समय आयरलैंड ने दो विकेट पर 54 रन बनाए थे और वह तब डीएलस नियम के तहत पांच रनों से पीछे थी।

बारिश काफी तेज रही और आगे खेल नहीं हो पाया. ऐसे में टीम इंडिया को विजेता घोषित कर दिया गया. भारतीय टीम की में स्मृति मंधाना का अहम रोल रहा. स्मृति ने 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली. स्मृति ने 56 गेंद की आकर्षक पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाए. अब भारत के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला करने की संभावना है।

Related Articles

close